घाटशिला, नवम्बर 25 -- घाटशिला। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 नवंबर 2026 को नई विधानसभा के सामने एकदिवसीय महा धरना देने की घोषणा की है। मोर्चा ने राज्य के सभी इंटरमीडिएट कॉलेजों, उच्च विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधानाचार्यों, शिक्षक प्रतिनिधियों, शिक्षकों-कर्मचारियों और संगठन से जुड़े सभी लोगों से धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस कार्यक्रम में घाटशिला मंडल के विभिन्न वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपल एवं शिक्षक भी भाग लेंगे। मोर्चा की ओर से जारी सूचना के अनुसार धरने के माध्यम से सरकार का ध्यान शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकृष्ट किया जाएगा। मोर्चा की प्रमुख मांगों में 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि, राज्यकर्मी का दर्जा, सावित...