छपरा, अगस्त 25 -- फ़ोटो 20- उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर से मिल कर समस्या के बारे में बताते राहुल राज छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सह शिक्षाविद् एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से निर्णायक पहल की मांग की।

शिक्षकों की समस्याएँ अनुदानित विद्यालयों व महाविद्यालयों में वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दे रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को नियमित और सम्मानजनक वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सह शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह 'टाइगर' से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से डॉ. राहुल राज ने अनुदानित श...