प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के भारत के व्यापार और उद्योग, विशेषकर छोटे व्यापारियों एवं एमएसएमई क्षेत्र पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है।कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को पत्र भेजकर स्पेशल पैकेज देने की मांग की है। सरकार से आग्रह किया है कि एमएसएमई एवं छोटे व्यापारियों को ऋण चुकौती में अतिरिक्त समय एवं राहत, प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष क्रेडिट गारंटी योजना, गंभीर रूप से प्रभावित उद्योगों के लिए ब्याज सब्सिडी, ईंधन एवं कच्चे माल की कीमतों की निरंतर निगरानी और स्थिरीकरण उपाय तथा निर्यातकों के लिए फ्रेट, बीमा सहायता एवं शीघ्र रिफंड सुनिश्चित की जाए ताकि उनको व्यापार में असुविधा न हो। साथ ही...