रांची, अप्रैल 30 -- रांची। वरीय संवाददाता सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। गुरुवार को उनसे मिलने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सहित कई अन्य नेता पहुंचे। मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वित्त मंत्री की तबीयत में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है और वे जल्द ही स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाएंगे। बता दें कि वित्त मंत्री पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने सभी दलों के नेता सहित कई शुभचिंतक पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...