रांची, जुलाई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सरकार के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर राज्य के पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके सुरक्षाकर्मियों के लिए अतिरिक्त वाहन की मांग उनकी खुद की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। मंत्री ने सोमवार को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने 21 अप्रैल 2026 को भी इस संबंध में पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने इसे राज्य पुलिस की कार्य संस्कृति के विपरीत बताते हुए कहा कि अतिरिक्त वाहन की मांग जमीनी हकीकत और तार्किक कारणों पर आधारित है。

पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल राधाकृष्ण किशोर न...