पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को लंबे समय से अधूरी पड़ी अमानत बराज एवं उससे जुड़ी नहर परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन विभाग के मेदिनीनगर क्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत और कार्यपालक अभियंता जागेश्वर रजवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री पहले तरहसी प्रखंड के ललगड़ा गांव पहुंचे जहां तक नहर का निर्माण कार्य किया गया है। इस गांव के आगे 12 किमी नहर निर्माण कराया जाना है। नहर के पुल पर खड़ा होकर नक्शा के साथ मुख्य अभियंता से स्थिति को समझने के बाद मंत्री पांकी प्रखंड में स्थित बराज स्थल पहुंचे जहां योजना के निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ जाने की जानकारी आम जनता से साझा करते हुए कहा कि अब किसी की जमीन नहीं ली जाएगी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.