देहरादून, फरवरी 1 -- Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें आम बजट से उत्तराखंड को भी नौ बड़ी उम्मीदें हैं। रविवार सुबह जब लोकसभा में वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी, तब पूरे उत्तराखंड की नजर इस पर रहेगी। राज्य के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां इसी वित्तीय वर्ष में हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू होना है। वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव भी होंगे। इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं की वजह से राज्य को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं मानव-वन्यजीव संघर्ष भी करीब-करीब चरम की ओर है। इन समेत विभिन्न सेक्टर में राज्य पर अतिरिक्त आर्थिक संसाधन जुटाने की चुनौती है। राज्य को उम्मीद है कि वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्र सरकार राज्य को कुछ खास तोहफे और सहायता दे सकती है। यह भी पढ़ें- LIVE: पहली बार बजट वाला रविवार, मिडिल क...