वाराणसी, नवम्बर 3 -- वाराणसी, विसं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को कर्नाटक संगीत के महान संगीतकार मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर Rs.250 का स्मारक सिक्का जारी करेंगी। भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली के तीन महान संगीतकारों की त्रिमूर्ति में श्री दीक्षितर का विशिष्ट स्थान है। सिक्के का विमोचन बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित विशेष समारोह में होगा। प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता होगा। यह सिक्का सामान्य प्रचलन में जारी नहीं किया जाएगा। वर्ष 1775 में जन्मे मुत्तुस्वामी दीक्षितर की रचनाओं में विविध रागों का विस्तार, मंदिरों और देवी-देवताओं का वर्णन तथा भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओ...