गढ़वा, अप्रैल 12 -- गढ़वा। मंत्री, वित्त विभाग, वाणिज्य-कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग व संसदीय कार्य विभाग, झारखंड सरकार राधाकृष्ण किशोर सोमवार को सुबह 11.30 बजे समाहरणालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के सभी गांवों में विकास की बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में चर्चा होगी। उसके अलावा दोपहर एक बजे वह प्रेसवार्ता करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...