वित्त मंत्रालय में विवेक के चयन पर हुआ सम्मान
चंदौली, अप्रैल 9 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद चहनियां विकास खंड के कैलावर के रहने वाले विवेक यादव का चयन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय राजस्व विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद घर पहुंचे विवेक का गुरुवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने परिवार के साथ माला फूल पहनाकर स्वागत किया। विवेक ने अपनी स्कूली शिक्षा पीडीडीयू नगर और डालिम्स रोहनिया और लखनऊ से पूरी की। इसके बाद लखनऊ से ही बीकाम, बीटीसी के बाद तैयारी कर रहे थे। चयन से उनके पिता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव एवं परिवार के लोगों ने खुशी जताई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, विकास यादव, राम भरोस यादव, विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व प्रधान लाल साहब चौहान, अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.