मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। ग्राम विकास के 5वें और 15वें वित्त आयोग के धन के खर्च में पंचायतों ने तेजी दिखाई है। दो दिन में ही खर्च की तस्वीर बदल गई है। 5वें वित्त आयोग से मिले धन में 13056468.1 रुपये बचे हैं। 23 मार्च को 92.87 प्रतिशत धन खर्च हुआ था। गुरुवार को यह बढ़कर 98.62 प्रतिशत पहुंच गया। मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा ब्लॉक जरूर अभी पीछे हैं। 15वें वित्त आयोग के व्यय में भी सुधार हुआ है। 23 मार्च को मिले फंड का 92.87 प्रतिशत खर्च हुआ था। अब यह सीमा 93.94 पहुंच गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा का कहना है कि पंचायत सचिवों को प्रस्ताव पर कार्य के निर्देश दिए गए है। शुक्रवार को इसकी समीक्षा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...