कानपुर, जून 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 722 पेड़ों की कटान को लेकर चर्चा में चल रहे एनएसआई (राष्ट्रीय शर्करा संस्थान) की संपत्ति की जिम्मेदारी अब स्थाई वित्त अधिकारी संभालेंगे। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से भारतीय सांख्यिकी अधिकारी अनुज कुमार की नियुक्ति की गई है। संस्थान से जुड़े अधिकारियों के अनुसार वे 15 जून को कार्यभार संभालेंगे। अभी तक लगभग पिछले 15 वर्षों से संस्थान में वित्त अधिकारी की नियमित नियुक्ति नहीं हुई है। संस्थान के ही किसी वरिष्ठ शिक्षक को इस पद की जिम्मेदारी दी जाती रही है। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में वन विभाग की अनुमति के बिना 722 पेड़ काटने को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- किशोर कुमार बने नये कार्यकारी निदेशक वन विभाग की ओर से संस्थान की निदेशक समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी बीच नए व...