आरा, फरवरी 12 -- -ग्रामीणों को पोस्टर, वीडियो और संदेशों के माध्यम से केवाईसी से कराया गया अवगत -किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर निजी जानकारी साझा न करने का संकल्प लिया आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर जिले में जागरूकता उत्सव चलाया जा रहा है। गुरुवार को सदर प्रखंड के कराड़ी गांव में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पोस्टर, ज्ञानवर्धक वीडियो और प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से केवाईसी की बारीकियों से रू-ब-रू कराया गया। मौके पर भोजपुर के अग्रणी बैंक प्रबंधक नीरज कुमार, उपप्रबंधक अजय प्रताप सिंह, स्वाधार संस्था से डिस्ट्रिक इंचार्ज रवि कुमार और प्रशिक्षक संजीव कुमार और उपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को कई बिंदुओं पर जानकारी दी। इसमें बताया कि के...