वित्तीय साक्षरता और साइबर अपराध पर संगोष्ठी
सोनभद्र, मार्च 13 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड नगवां के पवनी स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की तरफ से शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता और वित्तीय साइबर अपराध विषय पर बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पवनी शाखा के शाखा प्रबंधक अनुराज कुमार और उनके सहयोगी अभिषेक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अनुराज कुमार ने स्वयंसेवकों को बैंकिंग नियमों, खाता खोलने की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किसी से बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक न खोलने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती। यदि इस प्रकार का कोई फोन आए तो तुरंत साइबर पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.