वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा शिविर में ग्रामीणों को किया जागरूक
रुडकी, जून 8 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ी कलां गांव में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कहा कि बैंक खाता संख्या, एटीएम पिन, ओटीपी तथा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। रिचा संस्था के जिला समन्वयक इबने सऊद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए डिजिटल केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज समय की आवश्यकता है और इससे रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.