बुलंदशहर, मार्च 6 -- अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता अभियान के अंतर्गत बैंक द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का कैम्प लगाया गया। जिसमें ग्राहकों को सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। योजनाओं में सीबीआर-2 में कृषि ऋण को समय से जमा कराना, प्रधानमंत्री बीमा,पीएमजेजेबीबाई,पीएमएसबीबाई,एपीबाई एवं अन्य योजनाओं के लाभ को बताते हुए बैंक शाखा से जुड़ने की अपील की गई। कैम्प में शाखा प्रबंधक केशव शर्मा ने आगामी लोक अदालत के बारे में भी ग्राहकों को बैंक लोन से सम्बंधित छूट आदि व लोन निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर बैंक कृषि अधिकारी पप्पू यादव,राजेश कुमार,संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...