पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। क्रिसिल फाउंडेशन के जरिए मरौरी के अटकोना में वित्तीय साक्षेरता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान तथा समूह सखी के जरिए जानकारियां दी गई। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना,नमनकित व्यक्ति, फ्रॉड तथा ऑनलाइन जंगराना के बारे में जागरूक किया गया। संचालन केंद्र प्रबंधक संजीव कुमार ने किया। रोहिताश कुमार, शीतल देवी, अंजू लता, कुंती, रघुवीर, मालती तथा ग्राम प्रधान तथा समूह सखी आदि रहे। यह भी पढ़ें- वित्तीय साक्षरता को लेकर शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...