सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- सुलतानपुर,संवाददाता राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब (एनएसएसएन) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का गुरुवार को लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लोहरामऊ के पास आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब लखनऊ के मुख्य प्रबंधक रवि ओरन, मनीष वर्मा, डॉ. राजेश गौतम,शैलेन्द्र कुमार भीम एवं श्री सुरेश कुमार बौद्ध ने दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।मुख्य प्रबंधक रवि ओरन ने कहा कि भारत सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही ह...