बोकारो, मई 1 -- बोकारो के शिबू सोरेन स्मृति भवन टाउन हॉल बोकारो में गुरुवार को वित्तीय समावेशन विषय पर संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सनराइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना से किया। जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर धनबाद के वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने मुख्य अतिथि संजीव रंजन को पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं कुमार अनूप (डिप्टी एसपी) द्वारा विशिष्ट अतिथि डीडीएम पीएलआई अमित कुमार को भी पौधा एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए गए। चालू वित्तीय वर्ष में 5 लाख नए खाते खोलने का लक्ष्य तय किया गया। साथ...