पलामू, मई 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रतिदिन करीब 12 नॉर्मल डिलीवरी हुआ । इस वर्ष 4557 नॉर्मल डिलीवरी हुआ वही 1605 सिजेरियन प्रसव हुआ । वित्तीय वर्ष में ओपीडी में 2 लाख 54 हजार 655 लोग पंजीकृत हुए। आपातकालीन व्यवस्था के तहत 3492 लोगों ने ईलाज कराया। नवजात बच्चों के विशेष देखभाल के लिए स्थापित एसएनसीयू में 1746 बच्चे को भर्ती किया गया। पूरे वित्तीय वर्ष में 143 नवजात बच्चों की मृत्यु भी हो गई । इस दौरान 29 हजार 688 लोग अस्पताल में भर्ती भी हुए। सर्जरी विभाग ने 2153 बड़े सर्जरी वही 3868 छोटे सर्जरी भी किया। वित्तीय वर्ष के दौरान 24147 लोगों का एक्सरे किया गया, 8994 लोगों का सीटी स्कैन किया गया वही 10431 लोगों का अल्ट्रासाउंड भी किया गया ।

अस्पताल प्रबंधन की कोशिशें अस्पताल प्रबंध...