एटा, मार्च 28 -- ग्राम पंचायतों में विकास संबंधी कार्यों के लिए मिला केंद्रीय वित्त आयोग का बजट जिले की 28 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष खत्म होने तक भी विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया गया। इससे एक तरफ ग्राम पंचायतें विकास कार्यों में पिछड़ गई हैं तो दूसरी तरफ बजट भी वापस होने की कगार है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्रीय वित्त आयोग ने जिले की ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित किया गया था। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 समापन में अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं। नियमानुसार 31 मार्च तक केंद्रीय बजट विकास कार्यों पर खर्च किया जाना अनिवार्य है। यदि इस अवधि तक धनराशि का उपयोग नहीं हुआ, तो यह बजट स्वतः ही वापस हो जाएगा। ...