हरदोई, मार्च 30 -- सांडी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चों और मेधावी छात्रों के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से ग्रामसभा स्तर पर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना वित्तीय वर्ष के अंत तक भी पूरी नहीं हो सकी है। पंचायत विभाग की तैयारियां आधी-अधूरी ही रह गई हैं, जिससे योजना का लाभ अब तक किसी भी ग्रामसभा को नहीं मिल पाया है। स्थिति यह है कि प्रथम चरण में चयनित ब्लॉक की 20 ग्रामसभाओं में से केवल करीब आधी ग्रामसभाओं तक ही लाइब्रेरी की सामग्री पहुंच सकी है। शेष स्थानों पर अभी तक जरूरी संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिन ग्रामसभाओं में सामग्री पहुंची है, वहां भी लाइब्रेरी का संचालन शुरू नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायत भवनों में विद्युत, सोलर कनेक्शन और वाई-फाई की व...