प्रयागराज, जुलाई 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जीएसटी जोन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही राहतभरी रही, लेकिन जून महीने के कमजोर प्रदर्शन ने चिंता बढ़ा दी। अप्रैल से जून तक कुल कर संग्रह में 4.53 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि जून में पिछले साल की तुलना में 2.02 फीसदी की गिरावट आने से प्रयागराज प्रदेश के शीर्ष पांच जीएसटी जोनों की सूची से बाहर हो गया।

पहली तिमाही का राजस्व प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल, मई और जून) में प्रयागराज जीएसटी जोन का कर संग्रह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.53 फीसदी बढ़ा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मई 2026 में करीब 22 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि ने पहली तिमाही के कुल राजस्व को मजबूती दी।

जून में गिरावट के कारण हालांकि जून 2026 में जीएसटी संग्रह में 2....