महाराजगंज, मार्च 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हुआ है। गर्भधारण से लेकर प्रसव होने के बाद इस योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन धनराशि से उन्हें संतुलित आहार लेने में परेशानी नहीं हो रही है। वित्तीय वर्ष में योजना के तहत 15 हजार 361 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। तीन किश्त में इन महिलाओं के खाते में पांच करोड़ 16 लाख 31 हजार रुपये मिला है।शासन ने शिशु-मातृ मृत्युदर कंट्रोल करने और स्वच्छ जच्चा व बच्चा के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित की हैं। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के खाते में पांच हजार रुपये तीन किस्त में भेजा जाता है। इस प्रोत्साहन धनराशि से गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेना होता है। गर्भ का पता चलने पर फार्म ए भरने कर जमा करने पर दो हजार रुपये उनके खाते में एक ...