गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने पिछले वित्तीय वर्ष में विभिन्न सेक्टर में आवंटियों पर बकाया 14601 करोड़ के सापेक्ष 9135 करोड़ रुपये की वसूली की है। गीडा के आंकड़े के मुताबिक, वित्तीय वर्ष में 62.57 फीसदी की रिकॉर्ड वसूली हुई है। एसीईओ राम प्रकाश ने बताया कि सामूहिक प्रयास से बकाया वसूली को लेकर अच्छी सफलता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...