चाईबासा, अक्टूबर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में पश्चिम सिंहभूम जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष के प्रथम 6 माह में पश्चिम सिंहभूम जिले में मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य पांच हजार मीट्रिक टन था, जिसमें जिले के किसानों ने 8700 मीट्रिक टन का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। जो अपने आप में एक प्रगति का सूचक है। मत्स्य उत्पादन का यह सारा कार्य पश्चिम सिंहभूम जिले के 498 राजस्व तालाबों, जलासयों व 1063 प्रशिक्षित मत्स्य पालकों के द्वारा किया जा रहा है। जिला मत्स्य विभाग के अनुसार, इस पालन से जिले में लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। यहां के तालाबों में मुख्य रूप से रोहू, कतला, सिल्वर कार्प, कामन कार्प, पेगास, तिलापिया मछली का उत्पादन कार्य प्रमु...