गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजलि यादव की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों को प्राप्त बजटीय आवंटन और अब तक हुए व्यय की समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने क्रमवार मत्स्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवंटन का शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने लंबित व्यय प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति, योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए। बैठ...