मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम रविवार को निगम ने दस घंटे में करीब 50 लाख टैक्स वसूला है। इसमें होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस शुल्क शामिल हैं। इसको लेकर विशेष तैयारी की गई थी।नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश का दिन होने के बावजूद सुबह दस बजे से निगम कार्यालय परिसर का काउंटर खुला रहा। वहां होल्डिंग टैक्स जमा करने लोग पहुंचे। टैक्स शाखा में भी कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा रात आठ बजे तक वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर तहसीलदारों की टीम ने राजस्व संग्रहण किया।दरअसल, कुछ लोगों ने दिन में काम की व्यस्तता का हवाला देकर देर शाम टैक्स जमा करने के लिए बुलाया था। बहरहाल, 31 मार्च को ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना खत्म हो जाएगी। नगर विकास व आवास विभाग ने बकाया होल्डिंग टैक्स के...