मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वित्तीय वर्ष खत्म होने को आया तो कोषागार में बड़ी संख्या में बिल पास होने के लिए आने लगे। नतीजतन बिल पास करवाने को लेकर जांच में कठिनाई हो रही है। ऐसे में वित्तीय गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल ने इस तरह के सभी बिल को पास करने पर रोक लगा दी है। केवल वेतन, पेंशन, सहायक अनुदान का बिल ही पास होगा। अन्य बिल की नियमानुसार जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। विशेष सचिव ने इसे लेकर सभी अपर मुख्य सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम को निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही सभी कोषागार पदाधिकारी और निकासी-व्ययन पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में कोषागारों में काफी संख्या में बिल प्रस्तुत किये...