बुलंदशहर, मार्च 31 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में देर रात तक कामकाज जारी रहा। राजस्व, लेखा, विकास और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में देर तक मौजूद रहकर लंबित कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते विशेष रूप से बजट व्यय, बिलों के भुगतान, खातों के समापन और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई। कई कार्यालयों में कर्मचारियों ने समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त समय तक कार्य किया। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों को समय पर निपटाना अनिवार्य था, जिसके चलते यह विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान संबंधित विभागों में लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती रही, ताकि कोई कार्य अधूरा ...