महोबा, मार्च 31 -- महोबा, संवाददाता। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अवकाश के बाद भी विभाग गुलजार रहे। कर्मचारी बजट को खपाने के लिए पत्रावली और भुगतान की तैयारी के लिए फाइलों को तैयार करने में जुटे रहे। पुराने बिल को निपटाने का काम चलता रहा। नगर पालिका में भुगतान के लिए ठेकेदार और सभासद भी अड़े रहे। मंगलवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सरकारी कार्यालय गुजजार रहे। नगर पालिका में सुबह से शाम तक कर्मचारी फाइलों में जुटे रहे। भुगतान के लिए ठेकेदार और नगर पालिका के सभासद भी कार्यालय में डटे रहे जिससे कार्यालय गुलजार रहा। स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग में भी वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण काम चलता रहा। कर्मचारियों को काम के लिए बुलाया गया और कर्मचारी अधूरी फाइलों को तैयार करते रहे। विभागीय कर्मचारियों के द्वारा भुगत...