अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर निर्यातक आर्थिक संकट से भी जूझ रहे हैं। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के चलते निर्यात से लेकर इकाइयों में उत्पादन तो ठप हो ही गया है साथ ही अब भुगतान भी नहीं हो रहा है। विदेशी बॉयर युद्ध का हवाला देकर निर्यातकों को भुगतान नहीं कर रहे हैं। निर्यातकों का 200 करोड़ से अधिक का भुगतान फंसा हुआ है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर सभी तरह के टैक्स, एडवांस टैक्स, इनकम टैक्स, जीएसटी अदा करना होता है। लेकिन निर्यातकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ है। खाड़ी देशों ने बिल्कुल भुगतान से हाथ खींच लिए हैं। हार्डवेयर, लॉक के जो आइटम पहले भेजे गए थे वह अभी तक पार्टियों को नहीं मिले। शिपिंग की प्रक्रिया बंद हो गई है। इससे माल बाहर नहीं जा रहा है। पोर्ट पर पहले ही माल की खेप पड़...