अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार वर्मा के निर्देशन, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कांत गौतम तथा प्रो. नंदन सिंह के संयोजन में वित्तीय जागरूकता पर एक संगोष्ठी हुई। प्राचार्य ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। मुख्य वक्ता ऐश्वर्य जैन, डिप्टी मैनेजर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज वाराणसी क्षेत्र ने वित्तीय जागरूकता से संबंधित विभिन्न विषयों, सावधानियों के बारे में बताया। कहा वित्तीय जागरूकता का तात्पर्य केवल पैसे कमाना या बचाना नहीं है, बल्कि अपने धन को सही तरीके से प्रबंधित करने, निवेश करने और भविष्य के जोखिमों से सुरक्षित रखने की समझ है। कहा कि वित्तीय प्रबंधन की सही जानकारी हमें अवांछित व्यय, कर्ज, क्रेडिट कार्ड के ...