गढ़वा, अप्रैल 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों समेत प्रधान सहायक व बिलिंग क्लर्क के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण कुल चार चरणों में किया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि हाल के दिनों में ही राज्य के बोकारो, हजारीबाग में पुलिस विभाग के द्वारा वेतन मद से काफी बड़ी राशि की अवैध निकासी करने का मामला आया है। सुनियोजित तरीके से अनेक प्रकार का षडयंत्र करते हुए एक बड़ी राशि की अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है। ऐसे अवैध निकासी को रोकने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने वित्तीय प्रक्रिया में सख्ती, वेतन भुगतान का सत्यापन और सर्विस बुक अद्यतन रखने का निर्देश ...