रांची, जुलाई 17 -- रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को 'रोल ऑफ एआई इन फाइनेंशियल डिसिजन्स' विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि एआई के उपयोग से पारदर्शिता, कार्यकुशलता और समयबद्ध निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्रम में मौजूद संजय सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को आज की आवश्यकता बताते हुए निरंतर प्रणालीगत सुधार के लिए इसे अपनाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- दयानंद पब्लिक स्कूल में एआई पर कार्यशाला का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...