कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी कानपुर ने ''स्टार्टअप इंडिया'' अभियान को मजबूती देने के लिए फिनटेक स्पार्क कार्यक्रम की घोषणा की है। उद्यमिता की दिशा में ठोस आधार देने के लिए फिनटेक (वित्तीय तकनीक) नवाचार करने वाले छात्रों को छह लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। आईआईटी के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) ने अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम फिनटेक स्पार्क के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई तय की है। छात्रों और युवा इनोवेटर्स के बीच बढ़ते उत्साह को देखते हुए एसआईआईसी ने चयनित स्टार्टअप्स और आइडियाज के लिए कई बड़े लाभों की घोषणा की है। इसके तहत चयनित टीमों को छह लाख रुपये तक का ग्रांट-इन-एड (अनुदान) प्रदान किया जाएगा। नवाचार को सफल व कॉमर्शियल बनाने के लिए चयनित आइडिया को विशेषज्ञों का मेंटरशिप भी प्रदान किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.