वित्तीय घोटाले से प्रभावित 13 जमाकर्ताओं को 4.50 करोड़ वापस मिले
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- एचडीएफसी बैंक ने शोपियां जिले में अपनी शाखा में हुए वित्तीय घोटाले से प्रभावित 13 जमाकर्ताओं को लगभग 4.50 करोड़ रुपये वापस कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस घोटाले का पता जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने लगाया था। आर्थिक अपराध शाखा ने कहा कि यह मामला बैंक की शोपियां शाखा में वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। बाद में विस्तृत जांच के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।जांच यह भी पढ़ें- सहारा रिफंड पोर्टल: निवेशकों के लिए जरूरी खबर, 20 लाख अटके क्लेम की प्रोसेसिंग शुरू के दौरान ईओडब्ल्यू कश्मीर ने पांच मुख्य आरोपियों की पहचान की, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.