अररिया, मई 11 -- जोकीहाट, (ए स)। दो साल के लंबी प्रतीक्षा के बाद वित्तीय अनियमितता व सरकारी राशि दुरूपयोग करने के मामले में जोकीहाट नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार के खिलाफ जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज होने से क्षेत्र के लोग हैरान है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गयी है लेकिन सवाल ये कि इतने दिन बाद क्यों। बताया जाता है कि तत्कालीन ईओ विनोद कुमार 2022 -24 में जोकीहाट नगर पंचायत में पदस्थापित थे, फिलहाल मधुबनी जिले के फुलपरास नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। करीब दो साल बाद अचानक कार्रवाई होने से पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- 1.12 करोड़ सरकारी राशि दुरूपयोग मामले में तत्कालीन ईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उनके कार्य काल के दौरान कानूनी प्रक्रिया प...