गाजीपुर, मार्च 16 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बाराचवर विकासखंड के असावर गांव में वित्तीय अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर तात्कालिक ग्राम प्रधान सहित तीन ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 से 2020 के बीच स्ट्रीट लाइट, शौचालय, पुलिया निर्माण और हैंडपंप मरम्मत कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव निवासी दीपक कुमार राय और रमाकांत चौहान ने अक्तूबर 2019 में शपथ पत्र के माध्यम से जांच की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में करीब 37 लाख 51 हजार 65 रुपये की वित्तीय क्षति दर्शाते हुए तत्कालीन ग्राम प्रधान पार्वती देवी और ग्राम पंचायत सचिव ...