लखनऊ, फरवरी 2 -- निदेशक प्रशासन ने कार्रवाई के निर्देश दिए सीएमओ कार्यालय में तैनात है महिला लिपिक लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सीएमओ ऑफिस में तैनात महिला लिपिक पर वित्तीय अनियमितता के आरोप सही पाए गए हैं। वित्तीय अनियमितता के आरोप में महिला लिपिक का डिमोशन कर दिया गया है। इस संबंध में निदेशक प्रशासन डॉ. अलका वर्मा ने आदेश जारी किया है। सोमवार को निदेशक प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर आदेश पर अमल करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक प्रशासन का आदेश सीएमओ दफ्तर में पहुंचा। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में खलबली मच गई। यह था मामला राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल में वरिष्ठ सहायक पद पर महिला लिपिक तैनात थी। इनके पास राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के मानदेय एवं यूजर चार्जेज से संबंधित काम था। तैनाती के दौरान जुलाई 20...