संभल, अगस्त 7 -- जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण के विरुद्ध गंभीर वित्तीय एवं प्रक्रियागत अनियमितताओं के आरोपों पर उत्तर प्रदेश शासन ने विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की आख्या के आधार पर महिला कल्याण अनुभाग-1 की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत विभागीय कार्रवाई संस्थित करते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध कर दिया है। आदेश के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी पर जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल के माध्यम से खरीद एवं अनुबंध प्रक्रिया में अनियमितताएं बरतने के आरोप हैं। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेबी किट खरीद, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में लैपटॉप खरीद, मिशन वात्सल...