फतेहपुर, जुलाई 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उनकी सेवा नियमावली के निर्माण की प्रक्रिया को गति दे दी है। यह कदम वर्षों से चले आ रहे संघर्ष, सतत संवाद, प्रभावी पैरवी तथा शिक्षक हितों के प्रति उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रतिबद्धता का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।मशिसं के जिलाध्यक्ष अलोक शुक्ला ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा नियमावली के निर्माण के संबंध में विचार-विमर्श के लिए उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई है। बताया कि ये औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि वित्तविहीन शिक्षक समाज के वर्षों पुराने संघर्ष, सेवा सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य-परिस्थितियों तथा स्पष्ट सेवा नियमावली की दिशा में एक महत्वपूर्...