रांची, मार्च 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्थापना अनुमति प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को चिन्हित करने और उनकी प्रस्वीकृति की कार्रवाई करने का स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव को इस बाबत पत्र लिखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति नियमवली की शर्तों के अनुरूप ऐसे संस्थानों की प्रस्वीकृति करने के लिए नियमानुसार अविलंब आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाए। इसी आधार पर आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में इनके अनुदान की स्वीकृति पर विचार किया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि झारखंड सरकार से स्थापना अनुमति प्राप्त संस्थानों को निर्धारित समयावधि के लिए अस्थायी स्थापना अनुमति प्रदान की गई थी...