रांची, सितम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पांच सितंबर को लोक भवन के सामने होने वाले धरना प्रदर्शन को जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को राज्यभर के 1250 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत लगभग 10,000 शिक्षक कर्मचारी निर्णय के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और विरोध दर्ज किया। दो सितंबर को राज्यभर में सभी वित्त रहित, अनुदानित 1250 शिक्षण संस्थान में शैक्षणिक हड़ताल रहेगा। शिक्षक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सभी शिक्षक कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय, महाविद्यालय के गेट के सामने बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे और मांगों के समर्थन में नारे लगाएंगे। इसमें सभी वित्त रहित इंटरमीडिएट कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय ए...