भभुआ, मार्च 24 -- डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता आयोजित कर गैस आपूर्ति के बारे में दी जानकारी कहा, उपभोक्ता नियम के तहत करें गैस सिलेंडर की बुकिंग, समय पर होगा डिलेवरी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व मध्य देशों में जारी युद्ध के बीच जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत को जिला प्रशासन खारिज कर दिया है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं वितरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैमूर जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा रही। डीएम ने कहा कि जिले में एचपीसीएल के चार, बीपीसीएल के पांच एवं आईओसीएल के 10 यानी तीन कम्पनियों के कुल 19 गैस एजेन्सी कार्यरत हैं। सभी एजेंसियों के द्वारा जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से की जा ...