बिहारशरीफ, मार्च 6 -- विडंबना : जिला शिक्षा विभाग की कारस्तानी, मौत के 4 माह बाद भी दे रहा वेतन विधानसभा चुनाव के वक्त ही नोनियाबिगहा प्राइमरी स्कूल के एचएम की हो गयी थी मौत बैंक खाते पर वेतन आते रहने से रिटायरमेंट की राशि मिलने में हो रही फजीहत पाई-पाई के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहीं 4 बच्चों के साथ एचएम की पत्नी फोटो : नोनिया बिगहा : हिलसा प्रखंड का प्राइमरी स्कूल नोनियाबिगहा। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। एक के बाद एक नये-नये कारनामों के कारण जिला शिक्षा विभाग अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बार तो विभागीय अधिकारियों ने हद ही कर दी है। एचएम की मौत के चार माह बाद भी उनके बैंक खाते पर वेतन भेज रहा है। यह मामला हिलसा प्रखंड की कपसियावां पंचायत के नोनियाबिगहा प्राथमिक स्कूल का है। यहां के तत्कालीन एचएम शशिभूषण पासवान 4 नवंबर 2025 को विधानस...