रांची, अगस्त 24 -- नई दिल्ली। रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो दिल्ली विधानसभा परिसर में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भाग लिया। यह सम्मेलन स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले भारतीय केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष वीर विट्ठलभाई पटेल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संसदीय पदाधिकारी शामिल हुए। अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सम्मेलन में भारतीय लोकतंत्र और विधायी संस्थाओं के विकास में विट्ठलभाई पटेल के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में लोकतांत्रिक परंपराएं सदियों से जीवंत रही हैं और इन परंपराओं को आधुनिक स्वरूप देने का श्रेय विट्ठलभाई पटेल को जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.