गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में विटामिन और एनटीपीओ जांच नहीं हो रही है। इससे मरीजों को निजी लैब में जांच कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। जांच में देरी से मरीजों का उपचार शुरू होने में विलंब हो रहा है। एमएमजी अस्पताल में रोजाना 2000 से 2200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। डॉक्टर 500 से ज्यादा मरीजों को खून की विभिन्न जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। इनमें से महिला मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की विटामिल बी12 और डी3 की जांच नहीं हो पा रही है। इसके अलावा थाइराइड वाले मरीजों के लिए एनटीपीओ जांच के लिए भी मरीजों को निजी लैबों पर निर्भर होना पड़ रहा है। हालत यह है कि हर दिन 150 से ज्यादा मरीज प्रभावित हो रहे हैं। इन जांच के लिए मरीजों को निजी लैब में 2000 से तीन हजार रुपए तक खर्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.