वाराणसी, फरवरी 19 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। आराजी लाइन ब्लॉक के आदर्श ग्राम पनियरा में अनुसूचित जातियों का उद्यमिता विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने कहा कि विटामिन डी सबसे ज्यादा एकमात्र शाकाहारी आहार मशरूम में पाया जाता है। विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक दयाराम ने बताया कि मशरूम को उत्तर प्रदेश के भी गांव-गांव में एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बढ़ाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इस मौके पर अरविंद, जितेंद्र नारायण पांडेय, अरविंद पांडेय, लल्लन दुबे, सूर्यबली सिंह मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रवेश प्रसाद ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.