रांची, अप्रैल 1 -- रांची। पुंदाग स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रणबीर कुमार ने मेधावी छात्र तृषा कुमारी और अमन कुमार सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं को अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में डॉ. एनके सिंह, सुदर्शन पांडेय सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...